मुजफ्फरपुर, मार्च 18 -- बंदरा, एक संवाददाता। हत्था थाना क्षेत्र की मुन्नी बैंगरी पंचायत के वार्ड 10 की सदस्य सह अनुरक्षक सकरी निवासी रूपा कुमारी बुधवार को नल जल में उल्लेखनीय योगदान व सफल प्रबंधन को लेकर सम्मानित किया गया। उन्हें पटना के बापू टावर सभागार में बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग द्वारा आयोजित जल महोत्सव कार्यक्रम में पुरस्कृत किया गया है। रूपा कुमारी को पुरस्कार मिलने पर मुखिया दीपक कुमार, वार्ड संघ के प्रखंड अध्यक्ष अमरेश कुमार, उपमुखिया शिवनाथ सहनी समेत अन्य वार्ड सदस्यों ने बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...