भागलपुर, अप्रैल 26 -- गोराडीह संवाददाता गोराडीह प्रखंड अंतर्गत पिथना पंचायत के सज्जाद नगर वार्ड संख्या 10 में नल जल योजना से लगाये गए पाइप से पानी लेने के दौरान पक्षी के अवशेष निकलने से लोग आक्रोशित हो गए। पहले एक घर में पक्षी का पंख निकला। इसके बाद एक-एक करके कई घरों में पाइप से पक्षी का पंख निकलने लगा।ग्रामीणों ने इसकी सूचना पीएचईडी विभाग के जेई को देने की कोशिश की लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। जिसके बाद ग्रामीणों ने मिलकर कई जगह खुदाई कर पाइप को देखा । इस दौरान पानी टंकी से करीब सौ मीटर की दूरी पर एक जगह खुदाई कर जब पाइप को काटा गया तो उसमें मरा हुआ एक पक्षी फंसा हुआ था। ग्रामीणों बताया कि है कि पिछले तीन दिनों से पानी से बदबू आ रहा था। जिस पर पदाधिकारी को सूचना देने पर भी कोई संज्ञान नहीं लिया गया। साथ ही आक्रोशित ग्रामीणों का कहना थ...