समस्तीपुर, मार्च 14 -- विभूतिपुर। प्रखंड के चकहबीब में नल जल की विभिन्न समस्याओं को लेकर स्थानीय पंचायत के मुखिया रामसेवक साह ने पीएचईडी विभाग के कनीय अभियंता एवं एई को लिखित पत्र भेजकर इससे अवगत कराया है। चकहबीब पंचायत के वार्ड एक में स्टार्टर जला हुआ है, दो जगह पाइप फटी हुई है जिससे पानी बंद है। वार्ड दो में स्टार्टर, स्टेबलाइजर लगाना है 20 घर में पानी नहीं पहुंच रहा है। वार्ड 3 में 35 घरों में पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है, पाइप कटा हुआ है। वार्ड 4 चकहोजा यादव टोल में नया बोरिंग लगवाना है। अभी तक एक सौ घरों में पानी नहीं पहुंचा है। वही 50 घरों में पानी आज तक नहीं पहुंचा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...