मुजफ्फरपुर, जून 19 -- गायघाट, एक संवाददाता। मैठी पंचायत के वार्ड दो रौना गांव में नल-जल की टंकी में सड़ा-गला उल्लू और एक कबूतर मिला है। ग्रामीण श्यामनंदन सिंह, गौरव सिंह, पिंटू सिंह, गुड्डू सिंह समेत अन्य लोगों ने बताया कि करीब 15 दिन पहले नई टंकी लगाई गई थी। इसके बाद लगभग 90 घरों में पानी की आपूर्ति शुरू हुई। ग्रामीणों के अनुसार पिछले चार-पांच दिनों से पानी में पक्षियों के छोटे-छोटे पंख मिल रहे थे और दुर्गंध भी आ रही थी। संदेह होने पर शुक्रवार को कुछ ग्रामीण जलमीनार पर चढ़कर देखा तो ढक्कन गायब था। टंकी के अंदर सड़ा-गला एक उल्लू और एक कबूतर था।ग्रामीणों का आरोप है कि पानी में पंख और दुर्गंध आने के बाद कई बार पीएचईडी के कनीय अभियंता को फोन कर सूचना दी गई, लेकिन न तो वे स्वयं मौके पर पहुंचे और न ही किसी कर्मी को जांच के लिए भेजा। बाद में ग्...