मुजफ्फरपुर, फरवरी 19 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। लक्ष्मी चौक इलाके में ठेकेदार की लापरवाही से नल जल योजना का काम अधूरा रहने से परेशानी हो रही है। जलापूर्ति पाइपलाइन के विस्तार को लेकर पिछले साल शुरू काम अब तक पूरा नहीं हो सका है। अधूरा काम छोड़ कर ठेकेदार दोबारा कार्यस्थल पर नहीं पहुंचा। इसके चलते लक्ष्मी चौक से संगम चौक के बीच कई स्थानों पर जलापूर्ति से जुड़ी पाइपलाइन को सड़क किनारे या घरों के पास ही खुले में छोड़ दिया गया है। पूर्व मेयर सुरेश कुमार के मुताबिक सालभर से लोग काम पूरा होने को लेकर ठेकेदार का इंतजार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के इस ड्रीम प्रोजेक्ट में हो रही कोताही व मनमानी से लोगों को जलापूर्ति की सुविधा नहीं मिल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...