रुडकी, जनवरी 30 -- मंगलौर। क्षेत्र के आसफनगर गांव के निकट एक प्लॉट से नल की मशीन और प्लॉट के सामने स्थित डीलर सेंटर से कीमती सामान चोरी हो गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित रजनीश कुमार, निवासी ग्राम आसफनगर मंगलौर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका प्लॉट गांव से बाहर कलौनी क्षेत्र में स्थित है, जो आसफनगर बाई के पास है। प्लॉट पर रखी नल की मशीन चोरों ने उठा ली। इसके अलावा, प्लॉट के सामने डीलर का शोरूम है, जहां दूसरा सामान रखा हुआ था। चोरों ने वहां से भी कीमती सामान चुरा लिया। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...