कटिहार, मई 18 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि: शहरी जलापूर्ति योजना को लेकर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में पाइपलाइन बिछाया गया है। योजना का काम अब तक पूरा नहीं हो पाने के कारण इक्का दुक्का वार्डों को छोड़ दें तो कहीं जलापूर्ति शुरू नहीं हुई है। जलापूर्ति को लेकर पाइपलाइन बिछाने का काम बुडको द्वारा किया गया है।

जलापूर्ति की समस्याएँ जलापूर्ति योजना को लेकर अभी घरों में नल का कनेक्शन दिया भी नहीं गया है लेकिन बिछाई गई पाइपलाइन से जलापूर्ति कर दी जाती है। नतीजा पानी बेवजह बर्बाद होता है। वार्ड नंबर 37 में भी बिछाई गई पाइपलाइन से पानी के रिसाव की बात स्थानीय लोगों ने कही। जहां से पाइपलाइन निकाली गई है वहीं समीप में घर बना रहे विष्णु ने कहा कि पाइप से पानी का रिसाव होने के कारण पीलर देने के लिए बनाए गए गड्ढे में पानी भर आता है। बुडको के अधिकारि...