नलों से आ रहा गंदा पानी, आक्रोशित उमरारखेरा के वाशिंदों ने किया विरोध प्रदर्शन
उरई, जून 2 -- उरई, संवाददाता। जल संस्थान के अधिकारी, कर्मचारियों की लापरवाही उमरारखेरा मोहल्ले के लोगों के लिए भारी पड़ रही है। पिछले एक सप्ताह से निरंतर सरकारी नलों से गंदा पानी टपक रहा है। दूषित और बदबूदार पानी आने की वजह से ना तो घर के कामकाज हो पा रहे हैं और ना ही उसे पीने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। इलाकाई लोगों ने बताया कि गंदे पानी की वजह से संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है पिछले कुछ दिनों से लोग खांसी, बुखार और जुकाम से पीड़ित हो रहे हैं। जल संस्थान व नगर पालिका विभाग के अधिकारियों को अनेकों बार मौखिक रूप से अवगत करा कराया गया, पर अभी तक ना तो कर्मचारी आए और न ही अधिकारी। इस वजह से समस्या बरकरार है। नाराज लोगों ने जल संस्थान के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कारियों ने लापरवाही के गंभीर आरोप लग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.