समस्तीपुर, अप्रैल 25 -- वारिसनगर। प्रखंड क्षेत्र के रामपुर विशुन पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 7 में पिछले कई दिनों से नल-जल योजना बाधित रहने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पेयजल संकट गहराने से नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और अपनी समस्या को लेकर विरोध जताया। प्रदर्शन में शामिल प्रमेन्द्र साह, मुकेश कुमार समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि नल-जल योजना के तहत लगाए गए पाइपलाइन और मोटर लंबे समय से खराब पड़े हैं, जिसके कारण घरों तक पानी की आपूर्ति पूरी तरह बंद हो गई है। भीषण गर्मी के इस मौसम में लोगों को दूर-दराज के चापाकल एवं अन्य जल स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ रहा है, जिससे दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है।ग्रामीणों का आरोप है कि इस समस्या की जानकारी कई बार संबंधित विभाग एवं स्था...