रुडकी, मई 11 -- लंढौरा। गाधारोणा में भाजपा नेता के नलकूप का ताला तोड़ कर सामान चोरी कर लिया है। भाजपा नेता ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। भाजपा नेता प्रेम गिरी का कहना है कि रविवार रात को उसके नलकूप के गेट का ताला तोड़ कर स्टार्टर, कटआउट, कैबिल, घड़ी चोरी कर ली है। नलकूप में रखे चार कट्टे खाद के भी चोरी कर लिए है। भाजपा नेता का कहना है कि एक साल के अंदर नलकूप में पांच बार चोरी हो चुकी है। चौकी प्रभारी अशोक सिरस्वाल का कहना है कि अभी पीड़ित की ओर से तहरीर मिलने पर छानबीन की जाएगी। यह भी पढ़ें- नलकूप से सामान चोरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...