कौशाम्बी, नवम्बर 19 -- मंझनपुर, संवाददाता। चरवा थाना क्षेत्र के अरई सुमेरपुर गांव में पहले खेत की सिंचाई करने की बात को लेकर नलकूप संचालक पर प्राणघातक हमला किया गया। मामले की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कराकर सर्किल अफसर ने जांच शुरू कर दी है। अरई सुमेरपुर निवासी झुरई पासी ने बताया कि उसने गांव के ही लल्लू केसरवानी का पंपिंग सेट किराए पर ले रखा है। इससे किसानों के खेतों की सिंचाई करता है। पीड़ित की मानें तो 17 नवंबर की रात वह खाना खाने के लिए घर चला गया था। इस दौरान बेटा एकलव्य नलकूप पर था। तभी पड़ोसी रंजीत पटेल व बब्लू नलकूप पर पहुंचे और बेटे से पहले अपने खेत की सिंचाई करने के लिए कहने लगे। नम्बर नहीं होने के कारण मना करने पर आरोपियों ने पीड़ित के बेटे की पिटाई शुरू कर दी। चीख-पुकार पर पहुंचे गांव वालों ने बीच-बचाव कर किसी तरह जान बचाई। इसके ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.