औरैया, जून 11 -- औरैया, संवाददाता। नलकूप सिंचाई विभाग की जनपद शाखा औरैया के बोरिंग तकनीशियनों ने गुरुवार को संगठन का गठन कर नई कार्यकारिणी का चयन किया। विभागीय कर्मचारियों की समस्याओं और हितों की रक्षा के उद्देश्य से आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया। एसोसिएशन बोरिंग टेक्नीशियन नलकूप सिंचाई विभाग जनपद शाखा औरैया के कार्यालय पर आयोजित अधिवेशन एवं चुनाव कार्यक्रम में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष छेदालाल कश्यप, संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी तथा कर्मचारियों की उपस्थिति में कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं, विभागीय कार्यों तथा संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- 16 जून से ईई कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन करेंगे सिंचाई कर्मी वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारियों की ...