नलकूप लगाने का काम शुरु, कई वार्डों के लोगों को मिलेगी राहत
बागपत, मई 23 -- बड़ौत। नगर के बड़का रोड स्थित कम्युनिटी सेंटर में लगने वाले नए नलकूप का शुभारंभ नगर पालिका चेयरमैन पति अश्विनी तोमर ने फीता काटकर किया। इसके साथ ही वहां पर लगी मशीन ने बोरिंग का काम शुरू कर दिया। इस नलकूप के लगने से नगर के करीब चार वार्ड में रहने वाले हजारों लोगों को पानी की समस्या से निजात मिलेगी। अश्विनी तोमर ने कहा कि भीषण गर्मी के मौसम में शहरवासियों को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना नगर पालिका की प्राथमिकता है। नए नलकूप के शुरू होने से नगर पालिका बड़ौत के वार्ड संख्या 24, 25, 5 और 15 में रहने वाले हजारों लोगों को पानी की समस्या से राहत मिलेगी। स्थानीय लोगों ने लंबे समय से क्षेत्र में पेयजल संकट की समस्या होने की बात कही थी, जिसके बाद पालिका प्रशासन ने नया नलकूप लगाने का निर्णय लिया। नलकूप शुरू होने से आसपास के मोहल्लों में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.