नलकूप में खराबी, तीर्थ नगरी में पेयजल आपूर्ति रही बाधित
आगरा, मई 30 -- नगर पालिका परिसर में लगे ट्यूबवेल की मोटर में खराबी आने की वजह से तीर्थ नगरी सोरों में दिनभर पेयजल आपूर्ति बाधित रही। शुक्रवार की शाम सात बजे तक पेयजल आपूर्ति सुचारू नहीं हो पाई। पालिका के कर्मचारी नलकूप की मोटर की मरम्मत कर रहे हैं। देर शाम तक पेयजल आपूर्ति होने की बात पालिका के कर्मचारियों ने कही है। शुक्रवार की सुबह नगर पालिका परिसर में लगे नलकूप की मोटर में खराब होने से पेयजल आपूर्ति ठप्प हो गई। पालिका परिसर में लगे ट्यूबवेल से कस्बा के बड़े हिस्से में पेयजल आपूर्ति होती है। दिनभर पेयजल आपूर्ति नहीं होने से लोग परेशान रहे। शाम के समय भी पेयजल नहीं मिलने से लोगों ने गलियों में लगे हैंडपंप से पानी भरा। जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पालिका कर्मचारी शाम के समय मोटर की मरम्मत कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.