फतेहपुर, मई 27 -- जाफरगंज। देवरी चौकी क्षेत्र के सहिमलपुर गांव निवासी बिंदा प्रसाद शुक्ल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार शाम वह नलकूप से घर लौट आया था। इसी दौरान गांव के जगत सिंह और मुकेश ने मौके का फायदा उठाकर नलकूप में आग लगा दी। आग से करीब पांच कुंतल जीन, प्लास्टिक पाइप, केबल, स्टार्टर और बोर पाइप सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। घटना से उसे भारी नुकसान हुआ है। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार शुक्ल ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...