बागपत, जुलाई 26 -- बड़ौत। बराल गांव में शनिवार को घरेलू विवाद के चलते एक व्यक्ति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी पति खुद थाने पहुंचा और हत्या की सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि बराल निवासी संदीप शनिवार दोपहर पत्नी मधु को अमरूद लाने की बात कहकर खेत स्थित नलकूप पर ले गया। आरोप है कि वहां संदीप ने उसका गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद वह सीधे थाने पहुंचा और हत्या की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस उसे लेकर मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया。 यह भी पढ़ें- पत्नी की गला दबाकर हत्या की, फिर खुद ही थाने पहुंचा पति; पुलिस भी हैरानमृतका का पारिवारिक विवरण मृतका के भाई कपिल निवासी गांगनौली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बड़ी बहन प्रीति का विवाह ...