बांदा, अप्रैल 27 -- बांदा। कमासिन थाने के खमरखा गांव निवासी प्रमोद मिश्रा ने गांव के ही दिनेश यादव पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दो दिन पूर्व वह शाम साढ़े आठ बजे अपने नलकूप जा रहा था। रास्ते में दिनेश यादव ने रोक लिया और गाली-गलौज की। विरोध करने पर पीटा। तीन माह पहले भी उसके साथ मारपीट की थी। हमलावर दबंग है और कभी भी उसे साथ अपराधिक घटना हो सकती है। पुलिस ने दिनेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। भाई व पिता ने युवक का गला कसा, रिपोर्ट दर्जबांदा। कोतवाली देहात के जमालपुर गांव निवासी महेंद्र यादव ने पिता व भाई पर बंटवारे को लेकर गला कसने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार को शाम करीब सात बजे पिता केशवदास व भाई सुरेंद्र उसे बंटवारा के लिए खेत ले गए। वहां लाठी-डंडों से पीटा और गला कसकर मारने का प्...