नलकूप चलाने गए युवक की बाइक चोरी, रिपोर्ट दर्ज
बुलंदशहर, जून 6 -- नलकूप चलाने गए एक युवक की बाइक अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। पीड़ित ने थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। ग्राम नगला उग्रसेन निवासी लखन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार को वह अपने साथी महेंद्र के साथ नहर की पटरी पर बाइक खड़ी कर नलकूप चलाने गया था। कुछ देर बाद जब दोनों वापस लौटे तो वहां खड़ी बाइक गायब मिली। काफी तलाश के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी राहुल चौधरी ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है तथा बाइक की बरामदगी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। यह भी पढ़ें- नलकूप चलाने गए युवक की बाइक चोरी, रिपोर्ट दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.