कन्नौज, फरवरी 6 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। किसानों के नलकूप पर लगे बिजली ट्रांसफार्मर से उपकरण चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पिछले महीने इस तरह की कई घटनाएं हुई। इसके बाद मलिकपुर में चोरों ने नलकूप के ट्रांसफार्मर से क़्वाईल व ऑयल चोरी की घटना को फिर से अंजाम दिया है। घटना के सम्बंध में ग्राम मलिकपुर निवासी रामशरन पुत्र आत्माराम ने कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि उसके पिता आत्माराम व मां सावित्री के नाम से ट्यूबवेल कनेक्शन ग्राम मलिकपुर में खेत पर है। 12 जनवरी को वह अपने खेत पर गया तो ट्रांसफार्मर के अन्दर का तेल व जो भी सामान था वह गायब था। ट्रांसफार्मर के सामान को किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर लिया है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.