बुलंदशहर, मार्च 14 -- डिबाई के गांव गालिबपुर में एक किसान की नलकूप के कुएं में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव गालिबपुर निवासी किसान ओंकार 52 वर्ष शुक्रवार रात अपने खेत पर बने नलकूप पर पानी लगाने गए थे। देर रात किसी समय वह नलकूप के पास बने कुएं में गिर गए। सुबह जब काफी देर तक किसान घर नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई। परिजन उन्हें खोजते हुए खेत पर पहुंचे, जहां नलकूप के कुएं में उनका शव दिखाई दिया।ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया। घटना के बाद मृतक किसान के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक का माहौल है। परिजनों ने कोई भी कानूनी कार्रवाई करने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर शव परिज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.