आजमगढ़, मार्च 10 -- बिलरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। गांगेपुर गांव में सोमवार सुबह वृद्ध का शव फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने मौके पर जांच-पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हरखपुर गांव निवासी 62 वर्षीय रामउग्रह चौहान सऊदी अरब में रहते थे। चार माह पहले वह घर आए थे। रविवार को किसी बात को लेकर परिवार में उनका विवाद हुआ था। सोमवार सुबह वे घर से पड़ोस के गांव गांगेपुर में स्थित खेत गए थे। काफी देर तक घर नहीं लौटे। जिस पर परिवार के लोग उन्हें तलाशते हुए घर पहुंचे। नलकूप का दरवाजा अंदर से बंद था। परिवार के लोगों ने खिड़की से देखा तो रस्सी के सहारे उनका शव लटक रहा था। घटना की जानकारी होते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण भी पहुंच गए। दरवाजा तोड़कर लोगों ने शव बाहर निकाला। रामउग्रह चौहान के तीन बेटे और दो बेटियां हैं। परिजनों का कहना है कि उनकी दिम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.