फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 31 -- फर्रुखाबाद। बेवर रोड पावर हाउस के निकट लगा नलकूप से लंबे समय से रेत आ रहा था और पानी भी छोड़ जाता था। इसलिए इसकी सफाई शुरू कराई गई हैं। जोन प्रभारी नीरज कुमार वर्मा ने बताया कि बोर की सफाई का काम एक सप्ताह तक चलने का अनुमान है। इसलिए आठ दिन बाद लोगों को पानी मिल सकेगा। इस नलकूप से भोलेपुर आंशिक, नगला नैन और ऊंचाहार मोहल्लों में पानी की सप्लाई होती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.