फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 26 -- मोहम्मदाबाद । दिनदहाड़े नलकूप पर चोरों ने धावा बोल दिया। दीवार काटकर स्टार्टर-केबल समेत हजारों का सामान ले उड़े। गोसरपुर गांव निवासी देवराज सिंह ने कोतवाली में दिए शिकायती प्रार्थना पत्र में बताया कि 25 मई की सुबह करीब 3:30 बजे वह खेत जोतकर घर वापस आ गए थे। शाम लगभग 6:30 बजे खेतों में काम कर रहे लोगों ने सूचना दी कि उनके नलकूप की दीवार टूटी हुई है। मौके पर पहुंचने पर देखा कि अज्ञात चोर दीवार काटकर समर का स्टार्टर, करीब 25 मीटर केबल, बोर्ड समेत अन्य जरूरी उपकरण चोरी कर ले गए । पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पीड़ित किसान ने मंगलवार को थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी ने बताया कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हो गया है। इसमें कार्रवाई की जाएगी ।

हिंदी हिन्...