बिजनौर, जून 26 -- क्षेत्र के गांव झीरन, पुरैना जाफराबाद और सुनगढ़ के जंगलों में पिछले करीब तीन माह से ट्यूबवेल की केबल चोरी होरहे है। पीड़ित किसानों ने दो लोगों पर केबल काटकर चोरी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।गुरुवार को गांव झीरन निवासी वरुण कुमार ने थाने में लिखाई रिपोर्ट में कहा है कि 20 जून को उनके ट्यूबवेल से करीब 10 मीटर केबल काट ली। ग्रामीणों द्वारा जानकारी जुटाने पर ग्राम झीरन निवासी संजीव पुत्र अर्जुन कश्यप तथा ग्राम पुरैन निवासी प्रद्युम्न शर्मा पुत्र सुभाष शर्मा के नाम सामने आए। आरोप है कि दोनों आरोपितों ने अन्य किसानों के नलकुपो की केबल भी काटी हैं।पीड़ित किसानों हरवेंद्र सिंह, हरिराम सिंह और कल्याण सिंह समेत अन्य ग्रामीणों ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी...