संभल, मई 4 -- थाना ऐचौड़ा कम्बोह क्षेत्र के गांव मुरथला में रविवार को नलकूप का तार जोड़ते समय एक किसान करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हुक्मपाल पुत्र मुन्नीलाल बिना शटडाउन लिए बिजली के पोल पर चढ़कर तार जोड़ रहा था। इसी दौरान तेज करंट लगने से वह नीचे गिर पड़ा और बुरी तरह झुलस गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी। परिजन घायल को आनन-फानन में निजी अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार जारी है। यह भी पढ़ें- एलटी तार जोड़ते समय करंट लगने से प्राइवेट विद्युतकर्मी की मौत यह भी पढ़ें- पोल पर चढ़कर फाल्ट दुरुस्त कर रहा युवक झुलसा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.