नलकूप कर्मियों का वेतन काटकर हटाया
फतेहपुर, जून 6 -- जहानाबाद। नगर पंचायत क्षेत्र के गढ़ी, लालूगंज, रामगंज और कटरा चुनपुर्जा मोहल्लों में करीब एक सप्ताह से पेयजल संकट बना हुआ था। लोगों को पानी के लिए हैंडपंप और सबमर्सिबल पर निर्भर रहना पड़ रहा था। मामले की शिकायत सभासद महेश चौरसिया ने अधिशासी अधिकारी पंकज सिंह से की। जांच में पाया गया कि ट्यूबवेल कर्मचारी बिजली आपूर्ति के समय ड्यूटी पर मौजूद नहीं थे और नलकूप की चाबी पड़ोसियों को सौंपकर चले जाते थे। अधिशासी अधिकारी ने दोनों कर्मचारियों को दोषी मानते हुए उनका पांच-पांच दिन का वेतन काटने के साथ नलकूप संचालन कार्य से हटा दिया है। यह भी पढ़ें- हुसैनगंज में नल-जल योजना ठप होने से पेयजल संकट यह भी पढ़ें- हर घर नल जल योजना का नहीं मिल रहा लाभ, ग्रामीणों में रोष
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.