अमरोहा, अप्रैल 21 -- हसनपुर, संवाददाता। बिजली विभाग नलकूप और घरेलू कनेक्शन अलग-अलग कर रहा है। इनके फीडर भी अलग-अलग बन रहे हैं, जिससे कि नलकूपों को शासन के निर्देशों के मुताबिक आपूर्ति मिल सके। इस दिशा में तेजी से काम चल रहा है।जानकारी के मुताबिक ग्रामीण क्षेत्र व नलकूपों की एक ही लाइन थी, जिसके चलते नलकूपों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही थी। दोनों का शेड्यूल भी अलग-अलग होने से दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन, अब यह दिक्कत नहीं रहेगी। बिजली विभाग नलकूप और घरेलू कनेक्शन अलग-अलग कर रहा है। इसके लिए ग्रामीण बिजलीघर पर निजी नलकूप और घरेलू बिजली आपूर्ति के लिए अलग-अलग फीडर बनाए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- आज तीन घंटे बाधित रहेगी विद्युतापूर्ति इन फीडरों से शेड्यूल के मुताबिक नलकूपों को दिन में 10 घंटे आपूर्ति दी जा सकेगी।एसडीओ मिथिलेश कु...