बदायूं, मई 2 -- क्षेत्र में चोरों ने दो गांवों के निजी नलकूपों को निशाना बनाते हुए नकब लगाकर इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी कर लिया। एक ही रात में आधा दर्जन से अधिक नलकूपों से स्टार्टर, केबल और अन्य उपकरण चोरी होने से किसानों में हड़कंप मच गया। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गांव कुरऊ और आसपास के गांवों में चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। बीती रात चोरों ने गांव कुरऊ के जंगल में स्थित निजी नलकूपों को निशाना बनाया और नकब लगाकर स्टार्टर, हेल्पर, केबल व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चोरी कर लिए। पीड़ितों में ओंकार सिंह, सुबोध सिंह, आदेश कुमार, बलवीर सिंह के अलावा गुराई गांव के अनिल सिंह और सुरेंद्र सिंह समेत कई किसान शामिल हैं। यह भी पढ़ें- खेत से इंजन पंप सेट चोरी, ग्राइंडर मशीन से काटकर ले गए चोर किसानों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार नलकूपों में ...