नलकूपों की हालत बदहाल, कैसे हो खेतों की सिंचाई
संतकबीरनगर, जून 9 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान संवाद। संतकबीरनगर जिले में खरीफ की फसल का सीजन शुरू हो गया है। इस समय किसान धान रोपाई के लिए खेत की जुताई व बेरन डालने की तैयारी कर रहे हैं। धान की बेरन डालने के लिए खेतों में पानी भरने की जरूरत है। वहीं जिले में कई क्षेत्रों में नलकूपों की हालत बदहाल है। कहीं नलकूप खराब हैं। कहीं मोटर जल गया है। तो कहीं बिजली की समस्या है। ऐसे में खेतों की सिंचाई कैसे हो। तकनीकी समस्याओं के चलते किसान परेशान हैं। किसानों को धान की बेरन डालने के लिए निजी नलकूपों का सहारा लेना पड़ रहा है। हिन्दुस्तान की टीम ने नलकूपों की पड़ताल की तो यह समस्या सामने आई।
नाथनगर ब्लॉक में नलकूपों की स्थिति नाथनगर ब्लॉक के महुली क्षेत्र में राजकीय नलकूप महीनों से खराब पड़ा है, जिससे किसानों को सिंचाई के लिए भारी परेशानी का सामना क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.