बुलंदशहर, जुलाई 12 -- क्षेत्र के खेतों में लगे ट्यूबवेलों की मोटर से तांबे के तार चोरी करने वाले गिरोह का स्वाट टीम और छतारी पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 15 किलोग्राम चोरी का तांबे का तार और दो अवैध चाकू बरामद किए हैं। आरोपियों ने हाल ही में ट्यूबवेलों से तांबे के तार चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। एसएसपी के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम नारऊ-जलालपुर मोड़ के पास घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान रिहान उर्फ काली, सूफियान और शान मोहम्मद उर्फ चूहा निवासी सरायधारी, थाना कोतवाली नगर, बुलंदशहर के रूप में हुई है।पुलिस को आरोपियों के कब्जे से करीब 15 किलोग्र...