कौशाम्बी, मार्च 9 -- डीएम डॉ. अमित पाल ने कार्यालय कक्ष में सोमवार को नलकूप, जल निगम एवं सिंचाई विभाग के कार्यों की प्रगति समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने जल जीवन मिशन अंतर्गत कराए जाने वाले कार्यों में तेजी लाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। इसके अलावा सभी सहायक अभियंता जलनिगम का वेतन तब तक रोकने का निर्देश दिया जब तक पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत न हो जाए। उन्होंने नलकूप विभाग की समीक्षा के दौरान अधिशासी अभियंता नलकूप से कहा कि यांत्रिक, विद्युत दोष के कारण बंद पांच नलकूपों को शीघ्र क्रियाशील कराया जाए, ताकि किसानों को सिंचाई के लिए परेशान न होना पड़े। कार्य में लापरवाही, शिथिलता पाए जाने पर अधिशासी अभियंता से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए। अधिशासी अभियंता नलकूप को अपने कार्यों को गंभीरता से लेकर सम...