बिजनौर, मई 4 -- किरतपुर। पुलिस ने खेतों से मोटर, तार और सोलर प्लेट के केबिल चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किया गया सामान, घटना में प्रयुक्त औजार तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार विगत 10 अप्रैल 2026 को गांव भोजपुर खेड़ी निवासी बृजेश कुमार ने थाना किरतपुर में तहरीर देकर 9 अप्रैल को अज्ञात चोरों द्वारा उनके खेत से कुएं की मोटर व तार चोरी की तहरीर दी थी। साथ ही पड़ोसी रविंद्र, मनो और दीपक के खेतों पर लगी ट्यूबवेलों से भी तार, स्टार्टर और एक मोटर चोरी कर ली गई थी। पुलिस ने चोरी की घटना में मुकदमा दर्ज किया चोर की तलाश शुरू की।

जांच की प्रक्रिया इसके बाद 3 मई 2026 को वसीम पुत्र हनीफ निवासी ग्राम बुडगरा ने सोलर प्लेटों से तांबे के तार चोरी होने की शिकायत...