बुलंदशहर, अप्रैल 8 -- जेएस कॉलेज में आयोजित भारत स्काउट एवं गाइड के रेंजर्स एवं रोवर्स के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया। छात्र-छात्राओं ने तंबू निर्माण एवं फूड प्लाजा का प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। डॉ. अलका चौधरी, डॉ. अंजली सिंह एवं डॉ. संगीता ने टोलियों द्वारा बनाए गए तंबुओं का निरीक्षण किया। इस अवसर पर डॉ. विनोद यादव ने भारत स्काउट एवं गाइड के स्टेट ट्रेनिंग कमिश्नर पवन राठी, सतीश कुमार, अंशु प्रताप सिंह एवं प्रतिभागियों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा स्काउट का मूल मंत्र है। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. गीता शेखावत ने विद्यार्थियों को अनुशासन, सेवा और सहयोग की भावना अपनाने का संदेश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.