नर को नारायण मान भाविप वाराणसी ने की सेवा
वाराणसी, जून 13 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। नर सेवा ही नारायण सेवा है। इस उक्ति में आस्था रखते हुए भारत विकास परिषद वाराणसी शाखा की ओर से पुरुषोत्तम मास में सेवा कार्यक्रम शनिवार को किए गए। चेतगंज स्थित श्रमिक स्थल पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। भीषण गर्मी में जो मजदूर बंधु अपने परिवार के पालन पोषण के लिए सुबह-सुबह काम की आशा में वहां आ जाते हैं उन श्रमिकों को गर्मी से बचाव के लिए गमछा वितरण किया गया। इसके बाद उन्हें जलपान कराया गया। कुल सौ श्रमिकों को अंग वस्त्रम एवं सम्मान पूर्वक जलपान कराया गया। कार्यक्रम में प्रांतीय अध्यक्ष हरविंदर वालिया, आलोक कपूर, ब्रह्मानंद पेशवानी, प्रमोद राम त्रिपाठी, गिरीश गुप्ता, रीता जायसवाल, निशा त्रिपाठी, अनिल जायसवाल, अनीता दूबे, राकेश गुप्ता, संदीप जायसवाल, ज्ञानेंद्र जायसवाल, अजय, रमेश प्रधावानी, रवि दू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.