मेरठ, मई 26 -- नर्स अंजली हत्याकांड में नया खुलासा हुआ है। सूफियान ने जिस मकान में नर्स अंजली की हत्या की, वह राहुल नाम के आधार कार्ड पर लिया गया था। पुलिस को इस संबंध में जानकारी लगी है और मकान मालिक से पूछताछ की गई है। वहीं, इस मामले में यदि फर्जी आधार कार्ड बरामद हुआ तो सूफियान पर धोखाधड़ी की धाराएं भी बढ़ाई जाएगी। दूसरी ओर, पुलिस ने आरोपी सूफियान को सोमवार को कोर्ट के सामने पेश किया, जहां से जेल भेजा गया है। इससे पहले पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि गुस्से में वारदात हो गई और वह किसी को मारना नहीं चाहता था। जागृति विहार निवासी अंजली शर्मा मेडिकल कॉलेज में संविदा नर्स थी। अंजली के साथ सूफियान नाम का युवक वार्ड ब्वॉय था। सूफियान लगातार अंजली पर शादी करने और धर्मांतरण कर इस्लाम कबूल करने का दबाव बना रहा था। अंजली ने साफ मना कर दिया था औ...