बलिया, अप्रैल 21 -- बांसडीह। सीएचसी अगऊर पर तैनात एक स्टाफ नर्स के खाते से मंगलवार को साइबर अपराधियों ने दो बार में करीब 50 हजार रुपये निकाल लिया। इसकी जानकारी होने पर कर्मचारी की सूचना पर साइबर थाने की टीम मामले की जांच करने में जुटी हुई है। पीड़िता का कहना है कि तहसीलदार बनकर जालसाजों ने अस्पतालों की जांच करने की बात कहते हुए झांसे में ले लिया। इसके बाद कुछ रुपये ऑनलाइन भेजकर दोबारा वापस मंगाया। नर्स जब तक कुछ समझ पाती साइबर अपराधियों ने दो बार में पैसा खाते से गायब कर दिया। मोबाइल पर मैसेज आने के बाद इसकी जानकारी हो सकी। यह भी पढ़ें- एनआईए चीफ बनकर रिटायर डॉक्टर को सात दिन डिजिटल अरेस्ट रख 1.5 करोड़ ठगे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...