गोपालगंज, अप्रैल 23 -- बिहार के गोपलगंज जिले में नर्स की पढ़ाई के दौरान लड़कियों के शादी नहीं करने का फरमान काफी चर्चा में रहा। अब इस आदेश के खिलाफ ऐक्शन हुआ है और इसे रद्द कर दिया गया है। गोपलगंज के हथुआ अनुमंडल परिसर स्थित एक जीएनएम स्कूल प्रशासन के इस आदेश के बाद सोशल मीडिया पर भी काफी हंगामा मचा था। इस आदेश में कहा गया था कि नर्स अपनी ट्रेनिंग या पढ़ाई अवधि के दौरान शादी नहीं कर सकती हैं। दरअसल, 16 अप्रैल को स्कूल की प्राचार्य के हस्ताक्षर से जारी इस आदेश में यह भी कहा गया था कि यदि कोई नर्स पढ़ाई के दौरान शादी करती है तो नामांकन तत्काल रद्द कर दिया जाएगा। आदेश की प्रति स्कूल परिसर की दीवारों पर भी चस्पा कर दी गई थी। यह भी पढ़ें- हीटवेव से झुलस रहा बिहार, उत्तर-पूर्व में आंधी-पानी का येलो अलर्ट; मौसम का हाल यह भी पढ़ें- कनपट्टी पर कट्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.