प्रयागराज, मई 16 -- प्रयागराज। हाशिमपुर में किराये के कमरे में रहकर एक निजी अस्पताल में नर्स का काम करने वाली 21 वर्षीय पूजा पटेल की आत्महत्या मामले में उसके प्रेमी के खिलाफ जार्जटाउन थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पूजा के पिता ज्ञानचंद्र पटेल ने अपनी तहरीर में प्रेमी रवि उर्फ राहुल पर उसे आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।बहरिया के अतनपुर निवासी पूजा पटेल हाशिमपुर में किराए के कमरे में रूम पार्टनर रिया यादव के साथ रहती थी। चार मई को उसने कमरे में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उसके परिजनों के मुताबिक राहुल निवासी हेमापुर टिटिमपुर थाना फूलपुर का पूजा से संबंध था और उससे शादी का वादा किया था, लेकिन बाद में दूसरी युवती से शादी तय कर ली। यह भी पढ़ें- रेप, ब्लैकमेलिंग और फिर धमकी. दतिया में परेशान होकर PhD छात्रा ने किया सुसाइड;...