नर्सों ने नाइटिंगेल के आदर्शो पर चलने का लिया संकल्प
आजमगढ़, मई 13 -- आजमगढ़, संवाददाता। विश्व नर्स दिवस पर मंगलवार को जिला महिला अस्पताल में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। नर्सों ने फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जीवन आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। जिला महिला अस्पताल, 100 बेड अस्पताल लालगंज में नर्सों ने केक काट कर फ्लोरेंस नाइटिंगेल की जयंती मनाई। जिला महिला अस्पताल में गोष्ठी का संचालन चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरडी सिंह यादव ने किया। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनय कुमार सिंह ने कहा कि फ्लोरेंस नाइटिंगेल एक व्यक्ति नहीं हैं, बल्कि एक महान शख्सियत हैं। जिन्होंने पूरी मानवता को विशेष परिस्थितियों में चिकित्सा सुविधाएं दिलाईं। गोष्ठी में डॉ. ज्योतसना द्विवेदी, छाया राय, विमला कलवार, स्मिता राय, शकुंतला यादव नर्सिंग आफिसर्स सहित अन्य लोग शामिल रहे। यह भी पढ़ें- अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर कार्यक्रम क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.