लखनऊ, जनवरी 22 -- लखनऊ, संवाददाता। राजकीय नर्सेज संघ उप्र. के महामंत्री अशोक कुमार ने स्वास्थ्य महानिदेशक को गुरुवार को पत्र सौंपा है। इसमें सर्जरी का लक्ष्य तय करने पर आपत्ति जताई गई है। अशोक कुमार ने बताया कि पत्र में भदोही ज्ञानपुर के महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल के सीएमएस ने नर्सिंग ऑफीसर (नर्सों) को पांच-पांच सिजेरियन करने का लक्ष्य दिया है। सिजेरियन करने का अधिकार डॉक्टर के अधिकार क्षेत्र में आता है। अशोक ने आरोप लगाया कि सीएमएस ने जिला स्वास्थ्य समिति की कलेक्ट्रेट में 19 जनवरी को हुई बैठक में वर्ष 2025-26 में कुल 27 सिजेरियन होने पर चार नर्सों को दोषी ठहरा दिया है। वेतन में कटौती, एसीआर में कार्यवाही का उल्लेख करने की चेतावनी दी गई है। संघ ने स्वास्थ्य महानिदेशक से ऐसे आदेश रद्द कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...