चतरा, फरवरी 14 -- हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के दो नर्सो पर उनके लापरवाही से एक नवजात बच्चे की मौत हो जाने का आरोप लगाया गया है। इस संबंध में प्रसूता महिला की मां ने डीसी से लिखित शिकायत की है। हंटरगंज नवाडीह गांव के आसमा खातून ने इस संबंध में डीसी और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को आवेदन दिया है। आसमा खातून ने बताई के वह अपनी बेटी को प्रसव पीड़ा होने के बाद हंटरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराई थी। आशमा खातून का आरोप है कि जब वह अपनी बेटी गुलअफशा प्रवीण को अस्पताल में भर्ती की तो उस समय ड्यूटी पर तैनात जीएनएम पूनम कुमारी और एएनएम सुचिता कुमारी ने उससे दवा के लिए पैसे की मांग की। जब आसमान खातून ने पैसा देने में असमर्थता जताई तो दोनों नर्सों ने इलाज करने से इनकार कर दिया। इस दौरान काफी आरजू विनती के...