लखनऊ, सितम्बर 27 -- 13 सूत्रीय मांगों पर पूर्व में बनी सहमति के बावजूद शासनादेश जारी नहीं होने से राजकीय नर्सेस संघ ने चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। नौ अक्तूबर से प्रदेशभर के सरकारी अस्पतालों में नर्सें काला फीता बांधकर काम करेंगी। 21 अक्तूबर से दो घंटे का कार्य बहिष्कार होगा। इसके बाद 22 अक्तूबर को सुबह 11 बजे स्वास्थ्य महानिदेशालय पर प्रदेशभर से नर्सिंग संवर्ग धरना-प्रदर्शन करेगा। संघ ने चेतावनी दी है कि मांगों से संबंधित शासनादेश जारी नहीं हुआ तो नर्सें अनिश्चितकाल के लिए रोज सुबह आठ से 10 बजे तक कार्य बहिष्कार करेंगी। बलरामपुर अस्पताल के विज्ञान भवन में प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक में प्रदेश के सभी मंडलों के अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, मंत्री और वरिष्ठ पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। संघ के महामंत्री अशोक कुमार के मुताबिक उप मुख्यम...