मेरठ, अप्रैल 25 -- हस्तिनापुर कस्बे के निजी अस्पताल संचालक ने कुछ लोगों द्वारा अस्पताल में अभद्रता करने व जबरन पैसे मांगने का आरोप लगाते हुए थाने पर पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। नगर के डॉ. उर्मिला त्यागी नर्सिंग होम संचालक डॉ. सुनील त्यागी ने बताया कि शनिवार शाम अस्पताल पर बाइक सवार दो युवक पहुंचे। दोनों ने अस्पताल स्टाफ से अभद्रता करते हुए जबरन रुपये की मांग शुरू कर दी। जिससे अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। डॉ. त्यागी ने बताया कि जब उन्होंने युवकों का विरोध किया तो उक्त युवक और उग्र हो गए। स्थिति बिगड़ती देख अस्पताल के स्टाफ ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों युवक बाइक छोड़कर फरार हो गए। अस्पताल संचालक ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ तहरीर दी। थानाध्यक्ष शशांक द्विवेदी ने बताया कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.