गिरडीह, मार्च 18 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के चिरैयाघाट रोड स्थित श्री विश्वनाथ नर्सिंग होम में सोमवार को इलाज के दौरान एक महिला की मौत के बाद मचा बवाल पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद मध्य रात्रि लगभग बारह-साढ़े बारह बजे सलट पाया। पुलिस अधिकारियों ने अनुसार नर्सिंग होम प्रबंधन द्वारा मृतका के परिजन को 13 लाख रूपये बतौर मुआवजा दिया गया। इसके बाद मृतका के परिजन माने और धरना समाप्त किया। मृतका के परिजन को 02 लाख रुपये नकद एवं 11 लाख रुपये का चेक दिया गया है। वहीं नर्सिंग होम में मृतका की मौत के मचे बवाल और तोड़फोड़ तथा नर्सिंग होम कर्मियों एवं मृतका के परिजनों के बीच हुए मारपीट मामले को लेकर किसी तरह की कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वे लोग शव पंचनामा करने की पूरी तैयारी में थे पर बातचीत के बाद दोन...