गिरडीह, मार्च 17 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के चिरैयाघाट रोड स्थित श्री विश्वनाथ नर्सिंग होम में सोमवार को इलाज के दौरान एक महिला की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। मृतका के परिजनों एवं नर्सिंग होम के कर्मियों के बीच मारपीट भी हुई। आक्रोशित परिजनों ने नर्सिंग होम के आईसीयू वार्ड में तोड़फोड़ की गई। वहीं नर्सिंग होम के एक चिकित्सक डॉ सद्दाब, दो नर्स एवं एक कमाउंडर के साथ मारपीट भी की गई है। वहीं नर्सिंग होम के कर्मियों पर भी मृतका के परिजनों के साथ मारपीट किये जाने का आरोप लगा है। तोड़फोड़ व मारपीट की घटना के बाद मृतका के परिजन नर्सिंग होम के अंदर ही इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजा व दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना पर बैठ गये। घटना की सूचना मिलने के बाद नगर डीएसपी मुख्यालय वन नीरज कुमार सिंह, नगर थाना प्रभारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.