नर्सिंग होम में तोड़फोड़ मारपीट, पांच जख्मी
मिर्जापुर, जून 28 -- मिर्जापुर,संवाददाता। शहर के तरकापुर स्थित आरा मशीन के पास एक निजी नर्सिंग होम में रविवार सुबह जमकर हंगामा और तोड़फोड़ की गई। घटना में नर्सिंग होम के चार कर्मचारी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची शहर कोतवाली पुलिस तोड़फोड़ करने वालों के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच में जुट गई है। नर्सिंग होम के कर्मचारी राकेश वर्मा ने बताया कि सुबह आठ बजे कुछ लोग श्रद्धा नर्सिंग होम पहुंचकर रंगदारी की मांग करने लगे। रंगदारी नहीं देने पर आरोपियों ने नर्सिंग होम में तोड़फोड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर स्टाफ सदस्य राकेश वर्मा, नर्सिंग होम संचालिका के पति समेत अन्य कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई, जिससे वे घायल हो गए। सूचना पर पहुंची शहर कोतवाली पुलिस ने जांच की। शहर कोतवाल दयाशंकर ओझा ने बताया एक युवक अपनी पत्नी के इलाज के लिए नर्सिंग होम में डॉक्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.