छपरा, जनवरी 28 -- तरैया । थाना क्षेत्र के भटौरा गांव में एक निजी नर्सिंग होम में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में बुधवार को तरैया रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सक डॉ. आलोक बिहारी शरण ने मृतका के परिजनों से मिलकर मामले की जानकारी ली। मृतका तारामुन्नी देवी के पति संदीप शर्मा एवं सास फुला देवी ने बताया कि गांव की एक आशा कार्यकर्ता ने जबरन सेटिंग-गेटिंग के तहत मरहौरा स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती करा दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि वहां गलत इलाज के कारण महिला और नवजात की मौत हो गई। इस संबंध में अस्पताल प्रभारी ने परिजनों को आश्वासन दिया कि दोषी आशा कार्यकर्ता को सेवामुक्त किया जाएगा और मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाएगी। मारपीट की दो अलग-अलग घटनाओं में दो युवक गंभीर घायल तरैया । थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव में युवक पवन कुमार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.