रामपुर, अप्रैल 19 -- रामपुर। शहजादनगर थाना क्षेत्र के बारा मिलक में छापेमारी कर स्वास्थ्य विभाग ने एक अवैध नर्सिंग होम और डायग्नोस्टिक सेंटर को सील कर दिया था। रविवार को इस मामले में पुलिस ने इसके संचालक पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नौ अप्रैल को स्वास्थ्य विभाग ने सूचना मिलने पर बारा मिलक में शाहिवा नर्सिंग होम और डायग्नोस्टिक सेंटर सील कर दिया था। यहां बिना पंजीकरण के मरीजों का उपचार करने के साथ-साथ अवैध तरीके से अल्ट्रासाउंड भी किया जा रहा था। सूचना पर जिला नोडल अधिकारी डॉ. दीपेश चौधरी और जिला अल्ट्रासाउंड नोडल अधिकारी डॉ. सत्यप्रकाश ने टीम के साथ मौके पर छापा मारा। यह भी पढ़ें- एक नर्सिंग होम व दो अल्ट्रासाउंड सील जांच के दौरान जब टीम ने अस्पताल संचालकों से पंजीकरण और अन्य आवश्यक दस्तावेज मांगे, तो वे कोई वैध प्रपत्र प्रस्तुत नहीं कर सके।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.