फरीदाबाद, जून 3 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। स्मार्ट सिटी फरीदाबाद के नागरिक बादशाह खान (बीके) अस्पताल में मंगलवार को नर्सिंग स्टाफ ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर तीन घंटे की सांकेतिक हड़ताल की। हड़ताल के दौरान नर्सिंग कर्मचारियों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए स्टाफ की कमी और बुनियादी सुविधाओं के अभाव का मुद्दा उठाया इस दौरान नर्सिंग स्टाफ मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सांकेतिक हड़ताल का स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर आंशिक प्रभाव देखने को मिला। नर्सिंग स्टाफ का कहना है कि अस्पताल में लंबे समय से नर्सों की भारी कमी बनी हुई है, जिसके कारण कार्यरत कर्मचारियों पर काम का अत्यधिक दबाव है। कम स्टाफ के चलते मरीजों की देखभाल प्रभावित हो रही है और नर्सिंग कर्मियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां निभानी पड़ रही हैं...