प्रयागराज, दिसम्बर 16 -- प्रयागराज, संवाददाता। एसआरएन अस्पताल स्थित नर्सिंग स्कूल में मंगलवार को लैंप लाइटिंग व शपथ ग्रहण समारोह हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसआरएन अस्पताल की प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नीलम सिंह, उपाधीक्षक डॉ. अमित सिंह और प्रशासनिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इस अवसर पर नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्य जय कुमारी जायसवाल ने जीएनएम प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं को नर्सिंग सेवा की शपथ दिलाई। प्रमुख अधीक्षक ने छात्र-छात्राओं को मरीजों के प्रति संवेदनशील रहने की सीख दी। उन्होंने कहा कि नर्सिंग सेवा न केवल ज्ञान बल्कि मानवीय संवेदना का भी प्रतीक है। प्राचार्य ने अतिथियों को पौधा और स्मृति स्मृति चिन्ह् भेंटकर सम्मानित किया। जीएनएम द्वितीय और तृतीय वर्ष की छात्राओं ने अलग-अलग राज्यों के लोक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.